सरकारी बालिका स्कूल में छुटि्टयों में विशेष कक्षाएं
सरकारी बालिका स्कूल में छुटि्टयों में विशेष कक्षाएं
बुहाना | उपखंड के बालिका स्कूल में शिक्षक छुट्टियों में भी सेवाएं दे रहे हैं। श्रीमती चमेली देवी बालिका उमावि में 10 मई से बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं लगाई जा रही हैं। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कैलाश यादव द्वारा व्यक्तित्व विकास, गणितीय तार्किक आदि का विशेष शिक्षण करवाया जा रहा है। इस अभियान में स्टाफ व क्षेत्र के सेवानिवृत्त विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। प्राध्यापक सुनीता कुमारी द्वारा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए समाज सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी।