पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • झारोड़ा इस्लामपुर में विधायक ओला का अभिनंदन किया

झारोड़ा-इस्लामपुर में विधायक ओला का अभिनंदन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारोड़ा-इस्माइलपुर गांव में झुंझुनूं विधायक बृजेन्द्र ओला का अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता कुहाड़वास सरपंच कामराज ने की। विधायक ओला, जिला प्रमुख सुमन रायला व अन्य अतिथियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। झुंझुनूं विधायक ओला ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई से परेशान है। साधारण जरूरत की वस्तुएं भी आम आदमी से दूर हो गई हैं। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख सुमन रायला, पूर्व जिला प्रमुख राजबाला ओला, पूर्व जिला अध्यक्ष महेन्द्र झाझड़िया व पूर्व जिला पार्षद सुनीता धतरवाल थी। विधायक ओला व जिला प्रमुख रायला ने सरकारी विद्यालय के कक्षा कक्ष का शिलान्यास किया। ओला ने ग्रामीणों को हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन विनोद सांगवान व सुभाष खांदवा ने किया। इस अवसर पर गिरवर सिंह तंवर बुहाना, ओम प्रकाश गुप्ता सिंघाना, दलेल सिंह, खैमाराम, बलबीर ठेकेदार, महीराम, रामानन्द, रामकुमार, राजेन्द्र, मोहर सिंह सोलाना, निहाल सिंह, चेयरमैन सुरेश शर्मा व रामसिंह सहित लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...