15 से 20 मई तक बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन कार्य
बुहाना | जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर झुंझुनूं के आदेशानुसार निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण एवं उपखंड कार्यालय की ओर से मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू किया गया। चुनाव लिपिक प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 15 से 20 मई तक समस्त बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया जाएगा। 27 सितंबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।