पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • व्यापारी बाप बेटे की कार पर फायर कर मारपीट की, 50 हजार रुपए लूटे

व्यापारी बाप-बेटे की कार पर फायर कर मारपीट की, 50 हजार रुपए लूटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संपत सिंह की ढाणी से सतनाली जा रहे स्टोन व्यापारी बाप-बेटे की कार पर फायर कर लुटेरों ने मारपीट कर 50 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद वे हरियाणा की तरफ भाग गए। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी की है। लुटेरों की तलाश में हरियाणा भी टीम भेजी है। जानकारी के अनुसार सतनाली निवासी देवेंद्र कुमावत व उसके पिता संपतलाल कुमावत की संपतराम की ढाणी में स्टोन का नोहरा है। सोमवार रात करीब नौ बजे देवेंद्र अपने पिता संपतलाल के साथ काम खत्म कर कार से सतनाली जा रहा था। रास्ते में संपत सिंह की ढाणी के नजदीक बॉर्डर पर हरियाणा की ओर से बोलेरो में आए बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब वे नहीं रुके तो फायर कर कार रुकवा ली। कार रुकने पर लुटेरों ने संपतलाल कुमावत पर किसी बोथरे हथियार से हमला कर दिया। देवेंद्र कुमार से मारपीट की।

लुटेरों ने बाप, बेटे के पास से नकदी, कार के कागजात, पैन कार्ड, गैस पास बुक व अन्य दस्तावेज ले गए। इसकी सूचना बुहाना पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाधिकारी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे। जिलेभर के अलावा हरियाणा में नाकाबंदी कराई गई। संपतलाल को बुहाना अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम हरियाणा गई है। पुलिस ने सतनाली तथा आसपास के इलाकों में अज्ञात बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी।

सुलताना में बस में तोड़फोड़, चालक-परिचालक से मारपीट, रुपए छीने

सुलताना : (चिड़ावा) | धमोरा के विकास रणवा ने बस में तोड़फोड़ व चालक-परिचालक से मारपीट कर रुपए छीन ले जाने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार शाम उसकी लोक परिवहन सेवा की बस सुलताना पहुंची। वहां पहले से खड़ी एक अन्य बस के ड्राइवर ने काफी देर अपनी गाड़ी नहीं हटाई। इसके बाद सुलताना के टेकड़ा स्टैंड पर उक्त बस के चालक, परिचालक व उनके पांच-सात अन्य साथियों ने विकास की बस रुकवाकर रास्ता जाम कर दिया और स्टाफ के साथ झगड़ा किया। सोमवार देर रात करीब एक बजे तीन बाइकों पर आए कुछ लोगों ने चनाना रोड स्थित पंप पर खड़ी विकास रणवा की बस के शीशे तोड़ दिए और बस में सो रहे चालक व परिचालक से मारपीट कर 40 हजार रुपए छीन लिए।

खबरें और भी हैं...