बुहाना | उदामांडी के अटल सेवा केंद्र में न्याय आपके द्वार शिविर एसडीएम नरेशसिंह तंवर की अध्यक्षता में लगाया गया। शिविर में 11 पुराने राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सामाजिक न्याय विभाग ने पालनहार योजना में और दिव्यांगों का पंजीकरण किया। चिकित्सा विभाग ने परिवार नियोजन के बारे में बताया। किसानों की कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। एसडीएम ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का फायदा उठाने का आह्वान किया।