बुहाना | बाबा उमदसिंह कोचिंग संस्थान में आर्मी ओपन भर्ती में 10 से अधिक विद्यार्थियों का चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहादुरमल शर्मा ने की। विषिष्ठ अतिथि हाजी दीन मोहम्मद थे। संचालन जेपी सैन ने किया। आर्मी ओपन भर्ती के परिणाम में धूलवा के दो सगे भाइयों का एक साथ चयन होने पर संस्था में खुशी का माहौल है।