पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • लूट की वारदात करने आ रहे 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा

लूट की वारदात करने आ रहे 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने बुधवार रात कार लूटने आ रहे तीन बदमाशों को पकड़ कर बोलेरो गाड़ी जब्त की है। पकड़े गए युवक हरियाणा व सूरजगढ़ क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बुहाना मे पुलिस ने रात को नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान बिना नंबरों की बोलेरो आई तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक गाडी भगा ले गया। एसआई रामसिंह सूरत सिंह धनखड़ और कांस्टेबल रतन ने पीछा किया।

बदमाशों ने पुलिस को काफी छकाया। सागा श्यामपुरा व मैनाना के बीच गाड़ी छोड़ कर भागते तीनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे पकड़ लिया। बदमाशों के पास हथियार भी बताए जा रहे है आरोपी हत्या लूट जैसी संगीन वारदातों मे शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...