पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पानी के लिए महिलाओं ने विभाग में कुर्सियां तोड़ी, मटके फोड़े

पानी के लिए महिलाओं ने विभाग में कुर्सियां तोड़ी, मटके फोड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसरापुर. तातीजा गांव में पांच माह से पानी के लिए परेशान महिलाएं प्रदर्शन करतीं हुईं।

भास्कर न्यूज | बुहाना

कस्बे के कई वार्डों में पानी की सप्लाई नियमित नहीं हो रही है। इसके चलते वार्ड 17 की महिलाओं ने शुक्रवार को जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आॅफिस में रखी कुर्सियां तोड़ दी और मटके फोड़ दिए। नारेबाजी भी की। वार्डवासियों का कहना है कि एक माह से विभाग ने पीने के पानी की सप्लाई नहीं की। पानी की किल्लत से कस्बे के लोग परेशान हैं। लोगों ने इस बारे में विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। ज्यादातर मोहल्लों में सप्ताह में एक या दो बार पानी सप्लाई किया जा रहा है। घरों तक पूरा पानी नहीं पहुंच पाता। सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं होने के कारण लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि पानी आया या नहीं। लोगों को मंहगे दामों पर पीने का पानी टैंकरों के जरिए मंगवाना पड़ता है। कस्बे के लोगों का कहना है कि समय रहते पानी की समस्या का निदान नहीं किया गया तो जलदाय विभाग कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। मुन्नी, संतोष, सन्नू, सुनीता, सरोज, कौशल्या, माया सहित कई महिलाएं प्रदर्शन में शामिल थी। उधर, जलदाय विभाग के सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र डार्क जोन में है। जमीन में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं है। विभाग ने नए ट्यूबवैल भी खुदवाए लेकिन उनमें भी पानी नहीं होने के कारण कस्बे की जनता परेशान है।

तातीजा, शिमला और बबाई में भी पेजयल संकट, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जसरापुर. तातीजा गांव में गत 5-6 महिनों से पीने के पानी की भारी किल्लत है। गांव के महिला-पुरुष दो किमी दूर से पीने का पानी लेकर आते हैं। कई ग्रामवासी पानी की पूर्ति टैंकरो से कराते है। महिलाओं ने खाली पड़ी टंकी के सामने मटका फोड़ प्रदर्शन भी किया। सरपंच हुक्कमीचंद के इस आश्वासन पर ग्रामवासी माने कि कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पानी जल्द शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर महावीर प्रसाद, रामानंद शर्मा, मोतीलाल शर्मा, रामनिवास मेघवाल, बजरंगलाल केडिया, फूलाराम बजाड़, भाताराम खटाणा मौजूद थे।

शिमला | वार्ड 1 से 4 में पेयजल संकट है। इन वार्डों मे पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। हालांकि गांव में कुंभाराम योजना का पानी आ रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण वार्डवासी पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। टंकी की लाइन जगह-जगह टूटी पड़ी है। इसके कारण वार्डों मे पेयजल संकट बना हुआ है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि 20 मई तक व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

बबाई. पेयजल समस्या से परेशान वार्ड 14 व 15 के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच व जलदाय कर्मचारियों की लापरवाही से व्यवस्था चौपट है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अधिकांश पानी को अपने लोगों की ढाणियों में मोड़ दिया है। गांव में कम व ढाणियों में पानी की सप्लाई ज्यादा हो रही है। लोगों ने अधिकारियों से समाधान की मांग की है।

भास्कर न्यूज | बुहाना

कस्बे के कई वार्डों में पानी की सप्लाई नियमित नहीं हो रही है। इसके चलते वार्ड 17 की महिलाओं ने शुक्रवार को जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आॅफिस में रखी कुर्सियां तोड़ दी और मटके फोड़ दिए। नारेबाजी भी की। वार्डवासियों का कहना है कि एक माह से विभाग ने पीने के पानी की सप्लाई नहीं की। पानी की किल्लत से कस्बे के लोग परेशान हैं। लोगों ने इस बारे में विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। ज्यादातर मोहल्लों में सप्ताह में एक या दो बार पानी सप्लाई किया जा रहा है। घरों तक पूरा पानी नहीं पहुंच पाता। सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं होने के कारण लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि पानी आया या नहीं। लोगों को मंहगे दामों पर पीने का पानी टैंकरों के जरिए मंगवाना पड़ता है। कस्बे के लोगों का कहना है कि समय रहते पानी की समस्या का निदान नहीं किया गया तो जलदाय विभाग कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। मुन्नी, संतोष, सन्नू, सुनीता, सरोज, कौशल्या, माया सहित कई महिलाएं प्रदर्शन में शामिल थी। उधर, जलदाय विभाग के सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र डार्क जोन में है। जमीन में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं है। विभाग ने नए ट्यूबवैल भी खुदवाए लेकिन उनमें भी पानी नहीं होने के कारण कस्बे की जनता परेशान है।

बुहाना. पेयजल किल्लत को लेकर जलदाय विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ करती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...