पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बुहाना कोर्ट परिसर में लगाए परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुहाना | न्यायालय परिसर बुहाना में भीषण गर्मी के मौसम में सिविल न्यायाधीश बुहाना की उपस्थिति में परिंडे लगाये गये। इस अवसर पर न्यायाधीश दीपेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि तेज गर्मी को देखते हुए अभिभाषक संघ बुहाना की तरफ से पक्षियों के लिये परिंडे लगाए गए। संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव गुलशन डांगी, अनूप, राजेन्द्र यादव सहित सभी अभिभाषक संघ के सदस्य मौजूद रहे। इसी प्रकार बाबा उमदसिंह कोचिंग सेंटर में भी छात्रों एवं स्टाफ के सदस्यों द्वारा सात परिंडे लगाये गये। संचालक बहादुरमल शर्मा व जेपी सेन की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने परिंडों में पानी डालने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...