- Hindi News
- National
- जेईई मेन्स : स्टूडेंट्स के मेल पर आएंगे हल किया गया प्रश्नपत्र, रिकॉर्डेड रिस्पोंस भी देखने को मिलेंगे
जेईई मेन्स : स्टूडेंट्स के मेल पर आएंगे हल किया गया प्रश्नपत्र, रिकॉर्डेड रिस्पोंस भी देखने को मिलेंगे
कोटा/बूंदी| सीबीएसई की ओर से आयोजित जेईई मेन्स एग्जाम के दोनों खत्म हो चुके हैं। करीब 11.50 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में दी। अब स्टूडेंट्स को उनको पेपर और रिकॉर्डेड रिस्पोंस उनकी मेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे। 24 अप्रैल को जारी होने वाली आंसर-की से मिलान कर पाएंगे। मेन्स की रैंक के आधार पर देश की 31 एनआईटी, 20 ट्रिपल आईटी एवं 20 जीएफटीआई की 26 हजार सीटों पर प्रवेश मिलता है। ऑफलाइन परीक्षा में 10 लाख 43 हजार 739 विद्यार्थी शामिल हुए। ऑनलाइन मोड में भी एक लाख से अधिक विद्यार्थी रहे।
विकल्प रहेंगे स्टूडेंट्स के पास
भास्कर एक्सपर्ट
कॅरियर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थी जिनके जेईई मेन्स स्कोर बहुत अच्छे नहीं बने हैं, ऐसे विद्यार्थी यदि कॉलेजों की काउंसलिंग प्रक्रिया में सावधानी पूर्वक भाग लें तो कई बार सीटें खाली होने पर कराए गए स्पेशल व स्पॉट राउंड में भी कॉलेज की ब्रांच मिलने की संभावना बन जाती है।