पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला अस्पताल में जांचें बंद, पीएमओ ने बताया रिजेंट की कमी, मलेरिया कार्ड टेस्ट आगे से ही बंद

जिला अस्पताल में जांचें बंद, पीएमओ ने बताया रिजेंट की कमी, मलेरिया कार्ड टेस्ट आगे से ही बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को कर्मचारी से उलझते कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता।

बूंदी. सामान्य अस्पताल स्थित लैब।

स्टैंड पर वसूली जा रही मनमानी राशि

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि साइकिल स्टैंड पर रोगियों व तीमारदारों से मनमानी वसूली की जा रही है। किसी से 10 रुपए तो किसी से 20 व 30 रुपए लिए जा रहे हैं। ऐसे में स्टैंड के कर्मचारियों को पाबंद किया जाए। कार्यकर्ताओं ने बीपीएल दवा काउंटर बंद करने पर भी रोष जाहिर करते हुए कहा कि बीपीएल परिवारों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस पर पीएमओ ने आश्वस्त कर कहा कि जल्द ही व्यवस्थाएं माकूल कर दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में न्यायिक समाज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुलशन नायक, अतिरिक्त मुख्य संगठक मोहम्मद रफीक, केवलकृष्ण भाखड़ी, जब्बारभाई, जिला संगठक नंदकिशोर सुमन, इशहाकभाई, राजू गुर्जर, लोकेश बैरवा, सलीम टेलर, मोहम्मद रफीक, जितेंद्रसिंह भाटी, निसार अहमद, गगन सरोया, जिनेंद्रकुमार जैन, एजाजअली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रोगियों की तकलीफें बताकर अस्पताल में किया हंगामा

अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस सेवादल ने पीएमओ का घेराव कर प्रदर्शन किया। संगठन के जिला मुख्य संगठक महमूदअली के नेतृत्व में आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि लेबकर्मियों द्वारा जांच के लिए आने वाले रोगियों को संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिया जाता है, जिससे उन्हें भटकना पड़ता है। महिलाओं के साथ भी अभद्रता की जाती है। इसी बात को लेकर एक कर्मचारी के साथ कार्यकर्ताओं की बहसबाजी हो गई। हालांकि दूसरे कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। बाद में सभी कार्यकर्ता पीएमओ के पास पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों अस्पताल में आए रोगी को गलत जांच रिपोर्ट दे दी गई थी। इसमें एडीएम सीलिंग ने जांच कमेटी बनाई थी, लेकिन रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। ऐसे में दोषी कर्मचारी के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने वार्डों में खराब पड़े पंखों से मरीजों को हो रही परेशानी भी पीएमओ को बताई। कहा कि भीषण गर्मी में मरीजों को अपने घरों से पंखे लाने पड़ रहे हैं। कूलर भी नहीं लगाए हैं।

कूलर सही करवाए जा रहे हैं, कुछ कूलर नए भी मंगवाएंगे। अस्पताल में रिजेंट की कमी के कारण जांचें नहीं हो पा रही है। मलेरिया कार्ड टेस्ट आगे से ही बंद हो गया है। मरीजों की स्लाइडें ली जा रही है। टेंडर में टेक्निकल गलती रह जाने से प्रक्रिया दुबारा होगी। डॉ. नवनीत विजय, पीएमओ, सामान्य अस्पताल

खबरें और भी हैं...