पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक मैनेजर और कैशियर हादसे में घायल, लोगों ने अस्पताल पहुंचाए

बैंक मैनेजर और कैशियर हादसे में घायल, लोगों ने अस्पताल पहुंचाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जजावर| नेशनल हाइवे 148डी पर सोमवार सुबह बूंदी से जजावर आ रहे बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मैनेजर व कैशियर हादसे में घायल हो गए। राहगीरों ने उनको पीएचसी पहुंचाया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार मैनेजर पूरणसिंह राठौर (58) और कैशियर विजेंद्र मीना (25) बूंदी से जजावर बाइक से लौट रहे थे। बाइक के सामने अचानक एक श्वान आ गया। ऐसे में बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वे दोनों बाइक समेत गिर गए। गनीमत यह रही कि बाइक चला रहे राठौर ने सिर पर हेलमेट लगा रखा था। ऐसे में उनको गंभीर चोट नहीं लगी। उनके हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।

खबरें और भी हैं...