20 तक कर जमा कराओ और छूट का फायदा उठाओ
20 तक कर जमा कराओ और छूट का फायदा उठाओ
बूंदी| नगर परिषद सभागार में लगाए गए शिविर में 20 अप्रैल तक नगरीय विकास कर जमा करवाकर लोग छूट का लाभ ले सकते हैं। आयुक्त अरुणेश शर्मा ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में स्थित वह सभी संपत्तियां जो नगरीय विकास कर के दायरे में आती है उनका नगरीय विकास कर जमा करवाना अनिवार्य है। इसके लिए सभागार में कैंप लगाया गया है। आमजन नगरीय विकास कर जमा करवाने के लिए प्रोपर्टी के दस्तावेज, आई के साथ लाए और ब्याज एवं शास्ती में छूट का फायदा उठाएं।