भाजपा कार्यकर्ता ‘न्यू इंडिया’ को साकार करने के लिए तैयार रहें
“ग्राम स्वराज अभियान” के तहत जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक सोमवार को पुलिस लाइन रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष हाड़ा ने कहा कि अभियान की क्रियान्विति आगामी 5 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
हाड़ा ने कहा कि वर्ष 2022 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न “न्यू इंडिया” के संकल्प को साकार करने के लिये कृत संकल्पित रहें। उन्होंने ग्राम स्वराज अभियान की प्रवास योजना के अन्तर्गत ग्राम स्वराज सम्मेलन आयोजित करने को कहा। प्रवास योजना के तहत केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ, प्रभाव व लाभार्थी संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भगवान लाड़ला ने विचार व्यक्त करते हुए मंडलवार संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष कार्य को सात दिवस में पूर्ण करने को कहा। बैठक में पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शौकीनचंद राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, कालूलाल जांगिड़, कुंजबिहारी बील्या, एसटीमोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा, प्रवक्ता संजय लाठी ने भी संबोधित किया। विधानसभा संगठन विस्तारक ओमवीर सिंह भी मंचासीन रहे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल, जिलामंत्री अर्जुन रेबारी, मंडल अध्यक्ष ओमभगवती सिंह, सीताराम सैनी, पुखराज ओसवाल, भवानीशंकर मीणा, नंदलाल फौजी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश गौतम, डॉ. सत्यनारायण गौतम, सरपंच दुर्गालाल मीणा, नंदबिहारी शर्मा, महेंद्र डोई व दीक्षांत सोनी ने भी अपने-अपने क्षेत्र व किसानों से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को उठाते हुए उनके निराकरण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई। संचालन महामंत्री शक्तिसिंह आशावत किया। पेंशनर्स प्रकोष्ठ संयोजक शंभूदत्त भट्ट ने आभार जताया।
बूंदी. भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष।
बूंदी. बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
यह पदाधिकारी रहे मौजूद
पालिकाध्यक्ष मधु कंवर हाड़ा, सुखदेव सिंह संधु, प्रधान प्रशांत मीणा, उपाध्यक्ष हितेंद्रसिंह खेड़ला, मंत्री मधुबाला साहू, रामराज बलाई व हीरालाल गुर्जर, आईटी संयोजक मनीष पाटनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता नुवाल, जिला महामंत्री भारती शर्मा, पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल वैष्णव, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मीणा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ वर्मा, हज कमेटी चेयरमैन शाह हातिम कुरैशी, कापरेन प्रभारी निर्मल मालव, एसटी मोर्चा जिला प्रभारी शैतान सिंह मीणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोडूलाल वर्मा, इंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष ललित श्रीमाल, ग्रामीण अध्यक्ष हिम्मतसिंह हाड़ा, बैंकिंग प्रकोष्ठ संयोजक राधेश्याम गुप्ता, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ संयोजक महावीर प्रसाद वर्मा, पर्यावरण प्रकोष्ठ संयोजक अजय यादव, पार्षद पवन भार्गव, महेश जिंदल, विजय दाधीच सहित जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री व प्रभारी, जिला परिषद सदस्य, सरपंच मौजूद थे।