पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब अंतरा इंजेक्शन से होने लगी है ‘फैमिली प्लानिंग’

अब अंतरा इंजेक्शन से होने लगी है ‘फैमिली प्लानिंग’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| जनसंख्या नियंत्रण के लिए अब महिलाओं को गर्भ निरोधक गोलियां नहीं लेनी पड़ेगी। साथ ही कॉपर-टी से भी छुटकारा मिल जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण एवं बच्चों में पर्याप्त अंतराल के लिए महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन निशुल्क लगाया जा रहा है। अंतरा इंजेक्शन एक बार लगाने से तीन माह तक गर्भ निरोधक का काम करेगा। इस इंजेक्शन से महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकेगा। सीएमएचओ डॉ. सुरेश जैन ने बताया कि जिले में जनसंख्या नियंत्रण के लिए गर्भ निरोधक गोलियों की बजाए अंतरा इंजेक्शन का उपयोग किया जा रहा है। इंजेक्शन का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं गर्भ निरोधक गोलियां लेने से हिचकती हैं, वे अंतरा इंजेक्शन लगवा सकती हैं। इसको लेकर खंड स्तर तक निर्देश दिए गए हैं। एसीएमएचओ डॉ. भरत राज मीणा ने बताया कि इंजेक्शन का ज्यादा फायदा नसबंदी नहीं करवाने वालों को मिलेगा।

नसबंदी न कराने वाली महिलाओं को कई बार अनचाहे गर्भ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक अंतरा इंजेक्शन तीन माह तक गर्भ निरोधक का कार्य करेगा। इससे महिलाओं को कमजोरी का अनुभव भी नहीं होगा। महिलाओं को जब मां बनना हो, तब वे यह इंजेक्शन लगवाना बंद कर सकती हैं।

खबरें और भी हैं...