29 गांवों को मिल सकेगा मालिकाना हक
बूंदी| जिले की इंद्रगढ़, बूंदी अौर हिंडौली तहसील की ग्राम पंचायतों में आबादी विस्तार के उद्देश्य से कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने 29 गांवों के लिए भूमि आवंटित की है। बरसों से सिवायचक भूमि पर निवास कर रहे ग्रामीण उसके मालिक बनने के हकदार हो गए हैं, वहीं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में पात्र बनने का रास्ता साफ हुआ है।
एडीएम (सीलिंग) ममता तिवाड़ी ने बताया कि इंद्रगढ़ तहसील में 23 गांवों के लिए 72.29 हैक्टेयर भूमि आबादी विस्तार के लिए दी गई है। इनमें चहिचा के लिए 2.73, खेड़ियामान के लिए 2.66, पापड़ली के लिए 4.46, खेड़ियादुर्जन के लिए 4.02, रेबारपुरा के लिए 5.90, कानपुर के लिए 0.86, बसवाड़ा के लिए 3.14, दौलतपुरा के लिए 4.44, नयागांव के लिए 2.27, महापुरा के लिए 0.81, टोकसपुरा के लिए 2.17, कांकरामेज के लिए 1.60, देवपुरा के लिए 1.58, नांता के लिए 4.27, सुनारी के लिए 2.38, खरायता के लिए 6.84, गुहाटा के लिए 7.06, मालियों की बाड़ी के लिए 1.18, रामगंज के लिए 1.61, बहड़ावली के लिए 2.77, ठीकरी के लिए 2.25, प्रतापगढ के लिए 4.14, कोटाखुर्द के लिए 4.28 हैक्टेयर भूमि दी गई है।
बूंदी तहसील के ग्राम रामनगर के लिए 15.07 बीघा, भीम का खेड़ा के लिए 11.05 बीघा नीम का खेड़ा के लिए 14.09 बीघा, गोपालपुरा के लिए 37.06 बीघा, कोटाखेड़ा के लिए 10.19 बीघा इस प्रकार कुल 5 ग्रामों के लिए 89.06 बीघा भूमि दी है। तहसील हिंडौली के ग्राम रानीपुरा के लिए 82.15 बीघा भूमि दी गई है।