पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेहतर सेवा के लिए 64 पुलिसकर्मियों को सम्मान, परेड में दिखा अनुशासन

बेहतर सेवा के लिए 64 पुलिसकर्मियों को सम्मान, परेड में दिखा अनुशासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को पहली बार राजस्थान पुलिस दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। पुलिसकर्मियों को सेवाकाल के अनुसार सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर पुलिसकर्मी उत्साहित नजर आए। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में परेड के साथ समारोह की शुरुआत हुई। एसपी योगेश यादव ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड का नेतृत्व संचित निरीक्षण अजीत मेघवंशी ने किया। एसपी ने वर्ष 2016-17 व 2017-18 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एसपी योगेश यादव ने कहा कि उत्कृष्ट सेवा के लिए जिन पुलिसकर्मियों का सम्मान किया है, उनसे अन्य को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। सभी पुलिसकर्मियों को सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। एएसपी दशरथसिंह ने कहा कि सम्मान से न केवल उत्साह बढ़ता है बल्कि बेहतर तरीके से काम करने की प्रेरणा मिलती है। पहली बार राजस्थान पुलिस दिवस का यह आयोजन हुआ है। अब हर वर्ष यह कार्यक्रम होगा। सम्मानित होने वाले सभी को एसपी, एएसपी ने बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

बूंदी. पुलिस स्थापना दिवस पर ग्रांउड में हुई परेड का निरीक्षण करते एसपी। इस दौरान पूरा अनुशासन दिखाई दिया।

भास्कर न्यूज | बूंदी

सोमवार को पहली बार राजस्थान पुलिस दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। पुलिसकर्मियों को सेवाकाल के अनुसार सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर पुलिसकर्मी उत्साहित नजर आए। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में परेड के साथ समारोह की शुरुआत हुई। एसपी योगेश यादव ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड का नेतृत्व संचित निरीक्षण अजीत मेघवंशी ने किया। एसपी ने वर्ष 2016-17 व 2017-18 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एसपी योगेश यादव ने कहा कि उत्कृष्ट सेवा के लिए जिन पुलिसकर्मियों का सम्मान किया है, उनसे अन्य को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। सभी पुलिसकर्मियों को सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। एएसपी दशरथसिंह ने कहा कि सम्मान से न केवल उत्साह बढ़ता है बल्कि बेहतर तरीके से काम करने की प्रेरणा मिलती है। पहली बार राजस्थान पुलिस दिवस का यह आयोजन हुआ है। अब हर वर्ष यह कार्यक्रम होगा। सम्मानित होने वाले सभी को एसपी, एएसपी ने बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस तरह दिए गए पुरस्कार

कार्यक्रम में 64 पुलिस अधिकारियों व जवानों को उत्तम, अति उत्तम, सर्वोत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया। समारोह के दौरान 25 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा पूरी करने पर सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, 18 वर्ष की सेवा पूरी करने पर अति उत्तम सेवा चिन्ह व 9 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा पूरी करने पर पुलिसकर्मियों को एसपी योगेश यादव ने उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए। उत्कृष्ट सेवाएं देने पर पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में डीएसपी समंदरसिंह, सीआई अभिषेक पारीक, रामनाथसिंह सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...