- Hindi News
- National
- 2500 राउंड मिनट की रफ्तार से चक्का पहले छत से टकराया, फिर मिस्त्री के सिर पर गिरा
2500 राउंड/मिनट की रफ्तार से चक्का पहले छत से टकराया, फिर मिस्त्री के सिर पर गिरा
बूंदी. मिस्त्री मार्केट में लैथ मशीन का चक्का निकलने से हुए हादसे के बाद मौके पर बिखरा सामान।
बूंदी में अनीस का प्राथमिक उपचार हुआ। वहां से कोटा रैफर कर दिया।
दुकानें बंदकर अस्पताल पहुंचे मिस्त्री मार्केट के कारोबारी
दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद बाईपास रोड मिस्त्री मार्केट में सन्नाटा पसर गया। अमूमन यहां दुकानों पर रात तक काम चलता रहा है, लेकिन इस घटना के बाद दुकानदार अपनी-अपनी दुकानाें को बंद कर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। परिजन भी अस्पताल में पहुंच चुके थे। अनीस की जांघ में गहरा घाव हाे गया था। ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रैफर कर दिया गया।
धमाका सुनकर दौड़े लोग, मशीन के नीचे दबे छोटे भाई को बाहर निकाला
घटना के समय पूरा मार्केट खुला हुआ था। दुकानदार अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तेज आवाज आने पर दुकानदार अपना काम छोड़कर उस दुकान में पहुंचे तो वहां के हालात देखकर सन्न रह गए। रईस खून में लथपथ एक ओर गिरा हुआ था। इस पर दुकानदारों ने ऑटो से उसे अस्पताल के लिए रवाना किया। इसी बीच मशीन के नीचे फंसे अनीस ने आवाज लगाकर कहा कि मुझे भी बाहर निकालो। सामानों को हटाकर दुकानदारों ने उसे भी बाहर निकालकर जीप से अस्पताल रवाना किया। चक्के सहित अन्य उपकरणों से दुकान के सामान अस्त-व्यस्त हो गए। दीवारों का कुछ जगह से प्लास्तर उखड़ गया।
बारीक काम के जानकार इसलिए इन्हें ज्यादा ऑर्डर
वैसे तो मिस्त्री मार्केट में कई दुकानदार लैथ मशीन का काम करते हैं, लेकिन रईस व अनीस लैथ मशीन पर बारीक काम के जानकार बताए जाते हैं। फैक्ट्रियाें का काम इनकी दुकान पर ही ज्यादा आता है। शनिवार को लैथ मशीन से किसी दूसरी मशीन पर काम करने के दौरान ही यह हादसा घटित हुआ।