पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक मई से चलेगा न्याय आपके द्वार अभियान

एक मई से चलेगा न्याय आपके द्वार अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक सभागार में कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में कलेक्टर ने आबादी विस्तार के लिए पंचायतों को आवंटित जमीन के पट्टे जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि गैर खातेदारी से खातेदारी के प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। इसमें किसी तरह की समस्या हो तो जानकारी दी जाए। सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया जाएं। अनुसूचित जाति, जनजाति की भूमि पर अन्य व्यक्तियों ने कब्जा कर लिया है तो कार्रवाई कर भूमि वापस दिलाई जाए। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 1 मई से 30 जून तक न्याय आपके द्वार अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान करने वाले कार्यों तथा सभी आवश्यक तैयारियां अभी से करने को कहा। बैठक में एडीएम नरेशकुमार मालव, सीईओ जुगलकिशोर मीणा, एडीएम (सीलिंग) ममता तिवाड़ी सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...