भीमलत महादेव में माहेश्वरी सभा की बैठक आज
हिंडौली| माहेश्वरी सभा की रविवार को बैठक होगी। तहसील हिंडौली-नैनवां के मीडिया प्रभारी मुकेश भूतड़ा ने बताया कि हिंडौली-नैनवां तहसील अध्यक्ष सुरेश लाठी के सानिध्य में बैठक भीमलत महादेव पर होगी। मुख्य अतिथि सांसद सुभाष बहेडिया, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश बिरला, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री घनश्याम लाठी, बूंदी जिलाध्यक्ष घनश्याम नकलक बूंदी, जिला महामंत्री चंद्रभान लाठी होंगे।