पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाटर कूलर मय आरओ व हॉल निर्माण करवाने की घोषणा

वाटर कूलर मय आरओ व हॉल निर्माण करवाने की घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. अभिभाषक परिषद की नई कार्यकारिणी का शनिवार को जैतसागर रोड स्थित हरियाली मैरिज गार्डन में शपथ ग्रहण समारोह अायोजित हुआ। समारोह में सभापति ने नगर परिषद की ओर से कोर्ट परिसर में वाटर कूलर मय आरओ और हॉल निर्माण करवाने की घोषणा की।

मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला ने न्यायालय परिसर में वकीलों के बैठने के लिए टीनशेड मय पंखे लगवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आपकी जो भी मांगे हैं, उनका समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मिनी सचिवालय के मामले में सीएम से बात करने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता करते हुए पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश सियारघुनाथदान ने अपने विचारों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि पूर्व में भी वे सहयोग करते आए हैं और आगे भी सहयोग करेंगे। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति महावीर मोदी ने न्यायालय परिसर में वॉटर कूलर मय आरओ व एक हॉल निर्माण करवाने की घोषणा की।

विशिष्ट अतिथि पूर्वमंत्री हरिमोहन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महिपतसिंह हाड़ा व एएसपी दशरथसिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। परिषद अध्यक्ष कैलाश नामधराणी ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापित सचिव नगेंद्रसिंह हाड़ा ने दिया। सांसद ओम बिरला ने नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई।

इससे पहले अतिथियों का उपाध्यक्ष पृथ्वीसिंह हाड़ा, संयुक्त सचिव मीना जांगिड, पुस्तकालय अध्यक्ष सुरेंद्र, कोषाध्यक्ष महेंद्रकुमार जैन, सदस्य भीमराज गोचर, दिवाकर जैन, नंदिनी विजय, जगदीश गुर्जर, मोहम्मद वसीम, परिषद के पूर्व अध्यक्ष नारायणसिंह हाड़ा, रघुवीरसिंह राणावत, चंद्रशेखर शर्मा, श्याम दाधीच, वरिष्ठ अधिवक्ता सोहनलाल जैन, रमेशचंद जैन, दिनेश पारीक, सुरेंद्र नाराणीवाल, रमेश हाड़ा, आनंदसिंह हाड़ा ने स्वागत किया।

शपथ ग्रहण
बूंदी में अभिभाषक परिषद की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बूंदी. समारोह में उपस्थित सांसद, विधायक एवं अन्य अतिथिगण।

खबरें और भी हैं...