पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइनल सीनियर वर्ग में दाधीच क्लब व जूनियर वर्ग में किंग्स क्लब विजेता

फाइनल सीनियर वर्ग में दाधीच क्लब व जूनियर वर्ग में किंग्स क्लब विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. अखिल राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम जयंती महोत्सव के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता पुरुष का आयोजन हुआ। इसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग की कुल 12 टीमों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष मिथलेश दाधीच एवं परशुराम जयंती संयोजक सुनील बॉबी ने सभी टीमों के प्रतियोगियों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय शर्मा, संभागीय युवा अध्यक्ष भरत शर्मा रहे। अध्यक्षता राम जन्मोत्सव समिति संयोजक कैलाश शर्मा ने की। साथ ही विशिष्ट अतिथि परशुराम ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष संजय पांडे, अनिल चतुर्वेदी, राजेंद्र भारद्वाज, लोकेश शर्मा थे। कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी गुरुदत्त शर्मा ने टॉस करवाकर प्रतियोगिता का उद्‌घाटन करवाया।

उद्‌घाटन मैच महाराणा प्रताप क्लब एवं परशुराम क्लब के बीच हुआ। इसमें परशुराम क्लब विजेता रहा। जूनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला किंग्स क्लब एवं नाहर क्लब के बीच हुआ। इसमें किंग्स क्लब विजेता रहा। सीनियर वर्ग में बालाजी क्लब सींता एवं दाधीच क्लब के बीच हुए मुकाबले में दाधीच क्लब विजेता रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक बतौर संजय भारद्वाज, पुरुषोत्तम शर्मा, गोविंद पंचोली, नूतन तिवारी रहे। मैच में कमेंट्री कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, महामंत्री घनश्याम दुबे ने की। कार्यक्रम में परशुराम वाटिका समिति अध्यक्ष लोकेश दाधीच, युवा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने पुरस्कार वितरण की जानकारी दी। सीपी जोशी एवं शिवशंकर गौतम ने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बूंदी. परशुराम जयंती महोत्सव के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता हुई।

वॉलीबॉल-दौड़ प्रतियोगिता आज: खेल प्रभारी गुरूदत्त शर्मा, भैरूप्रकाश शर्मा ने बताया कि आज सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट में वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। नरेंद्र त्रिवेदी, अशोक, पवन शर्मा, मुक्तिदत्त शर्मा को प्रभारी बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। वहीं परशुराम वाटिका में सुबह 8 बजे जूनियर एवं सीनियर वर्ग की दौड़ होगी। दौड़ में 100 मीटर, 200 मीटर जूनियर वर्ग की तथा 200 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में होगी। प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि जूनियर वर्ग में 14 वर्ष से अधिक आयु के बालक भाग ले सकेंगे।

कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज: परशुराम ब्रिगेड की बैठक नैनवां रोड स्थित मंदिर परिसर में हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि ब्रिगेड की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह एवं परसा पूजन कार्यक्रम रविवार को शाम 4 बजे नैनवां रोड स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पर होगा। जिलाध्यक्ष प्रमोद पंचोली ने बताया कि स्नेह मिलन समारोह कर युवाओं को परिचित कराया जाएगा। वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जाएगा। प्रदेश मंत्री मुरली दाधीच, संभागीय उपाध्यक्ष पवन पंचोली, जिला उपाध्यक्ष बंटी पंचोली, जिला प्रभारी गौरव गौतम, महामंत्री आशु गौतम उपस्थित थे।

महिलाओं की कला प्रतियोगिताएं आज: रविवार को महिलाओं की कला प्रतियोगिताएं दोपहर 1 बजे परशुराम वाटिका में होगी। राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला जिलाध्यक्ष रेखा जोशी ने बताया कि मेहंदी, रंगोली, मांडणा प्रतियोगिताएं होंगी। मेहंदी व रंगोली के लिए सामग्री प्रतियोगी को स्वयं लानी होगी, मांडणा के लिए कलर निशुल्क उपलब्ध होंगे, लेकिन ब्रश, पेंसिल एवं अन्य सामग्री प्रतियोगी को लानी होगी। प्रतियोगिता प्रभारी सभाध्यक्ष रेखा शर्मा होगी। सहप्रभारी मेहंदी के लिए अनिता शर्मा, ममता शर्मा, अरुणा चतुर्वेदी, रंगोली के लिए शशिकला गौतम, कमलेश दाधीच, विद्या शृंगी, मांडणा के लिए किरण शर्मा, साधना शृंगी, आशा शर्मा को बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...