पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विमंदित पुनर्वास गृह को दो कूलर भेंट

विमंदित पुनर्वास गृह को दो कूलर भेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| शहर के नैनवां रोड गेट नं. 6 के सामने स्थित सूर्य उदय मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह में नवगठित बूंदी लाइनेस शक्ति क्लब की ओर से बच्चों के लिए दो कूलर भेंट किए गए। मुख्य अतिथि सभापति महावीर मोदी थे। अध्यक्षता पार्षद योगेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि प्रेम जांगिड़ रहे। सभापति ने नवगठित क्लब अध्यक्ष स्वेता नुवाल, उपाध्यक्ष निधि तोषनीवाल, सचिव मयूरी ओझा को गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभापति ने सड़क बनाने व आरओ मय वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। इस दौरान कोषाध्यक्ष जया झंवर, प्रोजेक्ट चेयरमैन ऋचा शर्मा, पारुल शर्मा, नेहा सोमाणी, श्रुति मंडोवरा, शिल्पी अग्रवाल, रजनी लखोटिया, पूजा झंवर, अस्मिता नुवाल, रितिशा लढ्ढा, सुरभि बांगड़, विमंदित गृह संचालक महेश गोस्वामी, संस्था प्रधान गायत्री गोस्वामी, लॉयंस क्लब अध्यक्ष शिवदत्त शर्मा, माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष नरेश लाठी, पल्लव नुवाल, प्रणय सोमानी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...