दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में इंडिया यलो टीम रही विजय
जमीतपुरा| उत्तरप्रदेश के मुगलसराय शहर में चार दिवसीय नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में इंडिया यलो टीम ने जीत हासिल की। इसमें 4 टीमों ने भाग लिया, जिसमें इंडिया रेड, इंडिया ब्लू, इंडिया ग्रीन, इंडिया यलो ने भाग लिया। क्रिकेट मैच 9 से 12 अप्रैल के बीच हुआ। फाइनल मैच में बूंदी जिले के छपावदा गांव के सुदर्शन मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया यलो को जीत दिलाई। सुदर्शन मीणा ने नाबाद 67 रन बनाए। वहीं दो विकेट लेकर बूंदी का नाम रोशन किया। सुदर्शन का छपावदा पहुंचने पर सरपंच रामलाल मीणा स्वागत करेंगे।