अंबेडकर जयंती पर निकाली वाहन रैली
भाजपा की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जिलाध्यक्ष महिपतसिंह हाड़ा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर मनाई।
जिलाप्रभारी शंकरलाल ठाडा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोडूलाल वर्मा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी बील्या, कालूलाल जांगिड़, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा, महावीरप्रसाद वर्मा, राधेश्याम मेघवाल, पेंशू सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री शक्तिसिंह आसावत ने किया। इस दौरान भगवान लाड़ला, रामेश्वर मीणा, तालेडा मंडल प्रभारी रामबाबू शर्मा, ओमवीर सिंह, आईटी संयोजक मनीष पाटनी, लोकेश शर्मा, ललिता नुवाल, भारती शर्मा, मधु बाहेती, रजनी छाबड़ा, नवल गोठवाल, हुमेरा केसर, शंभूदत्त भट्ट, अजय यादव, चंद्रमोहन मेवाड़ा, कालूलाल शर्मा, मयंक पूरी, आकाश नायक, रामकरण राठौर, पुरुषोत्तम शर्मा, मनीष शर्मा, नंदलाल सैनी, महेश जिंदल, शाहिदा बानो, प्रवक्ता संजय लाठी मौजूद रहे। अंबेडकर सर्किल पर पार्टीजनों ने जिलाध्यक्ष हाड़ा के नेतृत्व में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अंबेडकर सर्किल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर चेतराम वर्मा, हरकिशन लाली, मुत्तलिफ अंसारी, औराक नैय्यर, इश्तियाक अली, लियाकत अली मौजूद रहे। इसी तरह भाजपा शहर मंडल ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि इस मौके विधायक अशोक डोगरा, सभापति महावीर मोदी, शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
बसपा की ओर से हुए कार्यक्रम में अतिथि जोनल को-ऑर्डिनेटर श्याममोहन टंडन, जिलाप्रभारी सुरेश सैनी, शिवराज मीणा, राजेश राव, महेंद्र वैष्णव, राजकुमार मीणा, गंगाराम, मुकेश, मेरीलाल, सोनू, बबलू, अजरूद्दीन, मोहसिन, रामकिशन मौजूद रहे।
मत्स्य भगवान मंदिर से लंकागेट अंबेडकर सर्किल तक वाहन रैली निकाली। इसमें अंबेडकर की तस्वीर झांकी के साथ चल रही थी। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा, अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा सहित सभी ने सर्किल पर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पूर्व प्रमुख महावीर मीणा, पूर्व विधायक सीएल प्रेमी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोडूलाल वर्मा, रामेश्वर मीणा, ओम, संजय तंबोली, शंभूलाल, रमेशचंद, चेतराम, मनोज, बजरंगलाल, प्रेमशंकर, भंवरलाल, सुखदेव, हरिराम, जगदीश, अणदीलाल, सत्यनारायण, किशनलाल, राजेंद्र, भगवत, चेतराम, हितेश, चुन्नीलाल, रोशन, गजानंद, नरेश, महेंद्र, मोहनस्वरूप, ओमप्रकाश, दुर्गाशंकर, कुसुम, कालूलाल, डॉ. नाथूलाल, हरिमोहन, नवीन, सत्यनारायण, बाबूलाल मौजूद रहे।
शिक्षक संघ ने भी मनाई जयंती: राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामसं ने बस स्टैंड माताजी मंदिर में समरसता दिवस प्रदेश उपाध्यक्ष मेघवाहनसिंह, जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल, मंत्री बद्रीलाल शृंगी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के आतिथ्य में मनाया। इस मौके पूर्व शिक्षा उपनिदेशक चतुर्भुज महावर, रितेश सनाढ्य, नरेंद्र गौतम, विमल शर्मा, कुसुमलतासिंह, योगेश शर्मा, भूपेंद्र सनाढ्य, कमल, विकास दीक्षित, शेलेंद्रसिंह, दामोदर सुवालका, हरिराम मीणा, श्रीनाथ पांचाल, ललित शर्मा, बृजराजसिंह मौजूद रहे।
बूंदी. भाजपा की ओर से अंबेडकर सर्किल पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।
राजस्थान शिक्षक संघ ने भी मनाई जयंती
इसी तरह राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके बुद्धिप्रकाश शर्मा, इंद्रा शर्मा, शकुंतला शर्मा, हरिराम मीणा, अशोक उपाध्याय, मुकेश शर्मा, रामेश्वर दुबे, पृथ्वीसिंह राजावत, सत्यनारायण शर्मा, रवि गौतम, कमल गौतम, हनुमान उपाध्याय, दिनेश शर्मा, पार्वती मीणा, मुरली मनोहर माथुर, अंजु मीणा, कुसुम शर्मा, महेश गोचर मौजूद रहे।
शिक्षा से ही परिवार और समाज का विकास संभव
लाखेरी. अंबेडकर प्रतिमा के अनावरण के समारोह में मौजूद अतिथि।
लाखेरी| खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो परिवार से लेकर समाज को विकास तक ले जा सकती है। यह बात उन्होंने अंबेडकर पार्क के पास आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इस दौरान सफाई आयोग अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल, राज्यसभा सांसद राजकुमार वर्मा, पालिका चेयरमैन कुसुमलता महावर, ईओ दयावती सैनी, परमानंद सैनी, केपाटन प्रधान प्रशांत मीणा ने भी संबोधित किया। इस दौरान शहर के अंबेडकर पार्क में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर अंबेडकर भवन की आधारशिला रखी। सुभाष सर्किल के पास पूजन करके भवन की आधारशिला रखी गई।
नमाना रोड| बरुंधन गांव में तालेड़ा सीआई, सरपंच संजू मेघवाल ने केक काटकर बच्चों को टॉफियां बांटी। इस मौके पर समाजसेवी रामलाल मेघवाल, कंपाउंडर राधेश्याम मीणा, रामनिवास मीणा, सतीशकुमार, घनश्याम, महावीर, सुरेंद्र, शिवराज, बनवारीलाल मौजूद रहे।
नैनवां| नगरपालिका की ओर से शहर के वार्ड 17 सुनारों की नाड़ी में शनिवार को भीमराव अंबेडकर भवन निर्माण का शिलान्यास समारोह हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष व नैनवां भाजपा मंडल प्रभारी भगवान लाडला व पूर्व भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष केसरलाल नोगिया व समाजसेवी नाथूलाल निर्मल, शहर भाजपा अध्यक्ष पुखराज ओसवाल थे। अध्यक्षता पालिका चेयरमैन मधुकंवर ने की। पार्षद महावीर सिंधव, रजनीश शर्मा, रमेश चौधरी, मोहनसिंह मीणा, नरेंद्र निर्मल, मनोनीत पार्षद संतोष शर्मा, कन्हैयालाल, पूर्व पार्षद भंवरसिंह सोलंकी, भाजयुमो के अध्यक्ष अखलेश जैन मौजूद रहे।
केशवरायपाटन| इंद्रपुरिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अतिथि डीएसपी शिवलाल बैरवा, तहसीलदार रामदेव बैरवा, जयकुमार बैरवा, भारत वर्मा, मनमोहन बैरवा थे। संचालन रामनारायण बैरवा ने किया। अंबेडकर सेवा समिति की ओर से बाबा रामदेव मंदिर परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समिति जिलाध्यक्ष अनिल सामरिया, मदन पचेरवाल, सचिव बजरंगलाल मेघवाल, बद्रीनारायण बैरवा, रमेश तंबोली ने विचार रखे। चड़ी गांव में सरपंच परसराम मेघवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने निजी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर अंबेडकर को याद किया। जिला उपाध्यक्ष अनिल सामरिया, शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहरा ने गोष्ठी में विचार व्यक्त्त किए। बसपा ने वाल्मीकि बस्ती में जयंती समारोह आयोजित किया। प्रदेश प्रभारी हरिसिंह तंगुरिया, जिला प्रभारी एलचीराम भारती ने चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
देईखेड़ा| कस्बे में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस महासचिव अशोक मीणा, एसटी प्रकोष्ठ के केदारलाल मीणा, ओबीसी अध्यक्ष गोपाल राठौर, निवेद नंदवाना, मनीष मीणा, राजू पेड़वा, महावीर प्रतिहार, हनुमान मेरुठा, भैरूलाल मेघवंशी, सोनू पोटर, किशोरीलाल, त्रिलोककुमार, चौथमल मीणा ने भाग लिया। घाट का बराना में अटल सेवा केंद्र पर सरपंच संदीप जैन, सचिव बृजमोहन, राजेश प्रजापत, देवीशंकर, सहायक संजय शर्मा, तुलसीराम, सत्यनारायण मेहरा, मानसिंह, ग्यारसीलाल ने बाबा साहब को याद किया तथा चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कापरेन| कस्बे में कलशयात्रा के साथ वाहन रैली निकाली गई। कलश यात्रा गणेश वाटिका से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर स्टेडियम पहुंची। कलशयात्रा पर जगह-जगह कई संगठनों ने पुष्पवर्षा की। नगरपालिका मंडल व एससी-एसटी विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोग जय भीम जय भारत के नारों के साथ बैंडबाजों की धुन में थिरके। यात्रा के दौरान बाबा साहब का चित्र विशेष आकर्षण का केंद्र था। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सफाई आयोग अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल ने योजनाओं जानकारी दी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि 45 लाख रुपए से अंबेडकर भवन बनेगा। समारोह में केपाटन प्रधान प्रशांत मीना, पालिका चेयरमैन मुकेश मीना, ईओ सुरेशकुमार, पालिका उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु शृंगी, विकास समिति अध्यक्ष प्रेमशंकर मेघवाल, प्रवक्ता सुरेश जिंदल, उपाध्यक्ष रामकरण मीना, सचिव सुरेशकुमार मीना, संगठन मंत्री मुरलीधर मीना, कोषाध्यक्ष गिरिराज बैरवा, रघुवीर खींची, सदानंद मीना, धर्मेंद्र एरवाल, रामदयाल एरवाल, बनवारीलाल मीना, नंदकिशोर मेघवाल, धनराज मीना, सोनू मीना, अरुणकुमार, अशोककुमार मौजूद रहे।
तलवास| कस्बे में अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर अशोक जीजार, मोहनलाल, रामसहाय, शिव मीणा, भागीरथ मीणा मौजूद रहे।
डाबी| अटल सेवा केंद्र में जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों ने बाल विवाह रोकने के लिए रैली निकाली। डाबी सरपंच कन्हैयालाल मेघवाल व ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल बैरवा, वार्ड पंच जगदीश सोलंकी, प्रकाश शर्मा, सूरज बैरागी, बद्री राठौर एवं ई मित्र कियोस्क संचालक तोला राम ने विचार व्यक्त किए।
जयस्थल| कस्बे के अटल सेवा केंद्र में जयंती मनाई, जिसमें सरपंच चंद्रकला जांगिड़, ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम मेहरा, राकेश, धर्मराज मौजूद थे।
कांग्रेस ने भी किया प्रतिमा पर माल्यार्पण
अंबेडकर जयंती मनाते सर्वसमाज के लोग।
नैनवां. नैनवां में अंबेडकर भवन का शिलान्यास करते अतिथि।
नैनवां. नैनवां में अंबेडकर भवन का शिलान्यास करते अतिथि।
लाखेरी. अंबेडकर प्रतिमा के अनावरण समारोह में मौजूद शहरवासी।
लाखेरी. अंबेडकर प्रतिमा के अनावरण समारोह में मौजूद शहरवासी।
पशुपालन विभाग में विचार गोष्ठी में रखे विचार
पशुपालन विभाग में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें अतिथि वरि. चिअ. डॉ. रामलाल मीणा, पुरुषोत्तमलाल पारीक, डॉ. शंकरलाल मीणा, उपनिदेशक डॉ. महेंद्रसिंह, संयोजक गणेश वर्मा ने अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. अशफाक अंसारी, शंकरलाल अग्रवाल, नीरज नागर, केवल सैनी, उमरूद्दीन अंसारी, निजामुद्दीन, सुमन तसेरा, मधुबाला मीणा, लोकेश शर्मा, जोधराजसिंह, टीकमचंद मौजूद रहे। जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष मेहमूद अली के नेतृत्व में सर्किल पर प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। मोहम्मद रफीक, केवलकृष्ण भाखड़ी, जब्बार, जिनेंद्रकुमार जैन, नंदकिशोर सुमन, गगन सरोया, इशहाक, राजू गुर्जर, मोहम्मद रईस, लोकेश बैरवा, एजाज अली मौजूद रहे। राउमावि लक्ष्मीपुरा में प्रधानाचार्य अजीतकुमार जैन की अध्यक्षता में जयंती मनाई। इस दौरान शिक्षिका कृष्णा सुवालका, कमलेश गवालेरा, ओम बैरागी ने विचार व्यक्त किए।
बूंदी पीजी कॉलेज में विचार गोष्ठी
बूंदी. पीजी कॉलेज में डॉ. दिलीपकुमार राठौड़, डॉ. आशुतोष बिरला, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेशकुमार बैरवा, संकाय सदस्य डॉ. हरकेश बैरवा, राजेंद्रप्रसाद मीणा ने विचार व्यक्त किए। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा व विकास संस्थान ने भी जयंती मनाई। इसमें अतिथि इलाहबाद बैंक जयपुर मनीष वर्मा, संजय तंबोली, विशाल सामरिया, अर्जुन डाबोडिया, ललित पचेरवाल, अभिषेक राजोरिया, सुनील तंबोली, मुकेश बुलीवाल ने संबोधित किया। इस मौके रवि गुंद, अरविंद डाबोडिया, सुनील, अजय, नरेश, कालू, हीरा, मंगल, राजा, मोनू, सीताराम, महेश, राधेश्याम मौजूद थे। जिला मेघवाल सेवा संस्थान ने अध्यक्ष महादेव, उपाध्यक्ष अजय, सचिव रामविलास, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल के नेतृत्व में जयंती मनाई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने शिव वाटिका आश्रम पर जयंती कार्यक्रम मनाया। अतिथि पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत रहे। इस दौरान हजारीलाल बैरवा, खानसिंह हाड़ा, ग्यासुद्दीन भट्टी, गुलशन नायक, अरूण तंबोली, मनोज मीणा, महादेव, साहिल, नंदकिशोर, हेमंत, रामरतन, राजेंद्र, पांचूलाल, भंवरलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अखिल भारतीय प्रगतिशील बैरवा महासभा ने वार्ड 43 स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर जयंती मनाई। अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महावीरानंद, अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय मंत्री हजारीलाल बैरवा, विअ जिलाध्यक्ष जंसीलाल बैरवा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर महावीर, रामप्रसाद, सुखदेव, भैरूलाल, लक्ष्मण, मदन, देवीशंकर उपस्थित रहे। उधर, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने अहिंसा सर्किल पर रैली का स्वागत किया। इसके बाद सर्किल पर देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला महासचिव मो. इमरान, अनवर जयपुर, युसूफ जाकिर, नद्दाफी, अन्नू, मो. रिजवान, रमेश मौजूद थे।