6 जगह बनने वाले आधुनिक अंबेडकर भवनाें का शिलान्यास
नगर परिषद क्षेत्र सहित जिले की पांचों नगर पालिकाओं केशवरायपाटन, लाखेरी, कापरेन, इंद्रगढ़, नैनवां में आधुनिक अंबेडकर भवनों के निर्माण को लेकर शनिवार को आधारशिला रखी गई।
बूंदी नगरपरिषद क्षेत्र में कुंभा स्टेडियम पर अंबेडकर भवन का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा ने किया। अध्यक्षता सभापति महावीर मोदी ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा, शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व चेयरमैन मोडूलाल वर्मा, भगवान लाड़ला ने भी संबोधित किया। सभापति व कार्यवाहक आयुक्त अरुणेश शर्मा ने बताया कि अंबेडकर भवन का क्षेत्रफल 4200 वर्गफीट रहेगा। इस पर 67 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि इस मौके पार्षद योगेंद्र जैन, संजय भूटानी, रोहित बैरागी, कमलेश वर्मा, नीरज पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन पार्षद राजेश शेरगढ़िया ने किया।
केशवरायपाटन| डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दलित व वंचित वर्ग के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को संविधान के माध्यम से उचित स्थान दिलाने का कार्य किया है। यह बात खाद्य आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने अंबेडकर भवन के शिलान्यास समारोह में कहीं। नगरपालिका क्षेत्र मे पुलिस थाने के पीछे 48 लाख से बनाए जाने वाले अंबेडकर भवन की आधारशिला रखते हुए कही। राज्य सफाई आयोग के चेयरमैन गोपाल पचेरवाल, राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, प्रधान प्रशांत मीणा, शहर मंडल अध्यक्ष बाबूसिंह जादौन, चेयरमैन सुखदेवसिंह संधु, वाइस चेयरमैन विजयसिंह जादौन, ईओ महेशचंद्र योगी, भाजपा प्रवक्ता रफीक रंगरेज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र शृंगी, नरेंद्र मीणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिपस धनराज गुर्जर, मंडल महामंत्री शंभूदयाल सोनी, मनीष सेन, गोपाल नागर, पूर्व चेयरमैन मुरारीलाल, पूर्व वाइस चेयरमैन पारस जैन, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिता अग्रवाल, पार्षद मूलचंद्र बाथला, नेता प्रतिपक्ष मुकेश चंदेल, रामसिंह गुर्जर, आशिष बिरला, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर जांगिड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश सैनी, युमो ग्रामीण अध्यक्ष लोकेश नागर, मंडल अध्यक्ष बसंत शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश मेघवाल, एसटी मोर्चा अध्यक्ष धनवीर मीणा ने संबोधित किया।
बूंदी नगरपरिषद, केशवरायपाटन, लाखेरी, कापरेन, इंद्रगढ़ और नैनवां नगरपालिका में बनेंगे भवन
केशवरायपाटन. अंबेडकर भवन का शिलान्यास करते मंत्री वर्मा व अन्य।