पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने कर्नाटक मुद्दे पर जलाए पुतले

कांग्रेस ने कर्नाटक मुद्दे पर जलाए पुतले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस ने भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या करना बताया।

बूंदी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंककर शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी ने कहा कि भाजपा जनमत का अपमान कर लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है। प्रदर्शन में पीसीसी सचिव भरत शर्मा, पूर्व सभापति सदाकतअली, पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा, कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्रपुरी, बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष चेतराम मीणा, तालेड़ा शहर अध्यक्ष जगरूपसिंह रंधावा, बूंदी शहर अध्यक्ष देवराज गोचर, कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक महमूदअली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपकला मीणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सहाबुददीन जेड, पूर्व जिप सदस्य महावीर मीणा, सरपंच संघ प्रदेश सचिव प्रेमशंकर राठौर, चेतराम आलाेरिया, जयकुमार बैरवा, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर मीणा, हरिशंकर, कांग्रेस नेता बाबूलाल वर्मा, रफीक, पंकज रोयल, गोविंद गुर्जर, शंभूदयाल मीणा, गुरतेजसिंह रंधावा, रामलाल मीणा, प्रकाश मीणा मौजूद रहे।

हिंडौली| कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा कांग्रेस गठबंधन को बहुमत के बावजूद सरकार बनाने का आमंत्रण नहीं देने और केंद्र सरकार के इशारे पर 104 सदस्य वाले दल को सरकार बनाने के लिए बुलाने पर कांग्रेसजनों ने अपना रोष जाहिर किया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक अशोक चांदना की अगुवाई में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस दौरान जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, प्रधान ममता गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भारतसिंह सोलंकी, पूर्व जिपस बृजमोहन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आईटी सेल भंवरलाल गुर्जर, पूर्व जिपस सतीश गुर्जर, सरपंच कैलाश मीणा, पंसस बालूराम मीणा, महेश सोमानी साथ थे।

खबरें और भी हैं...