नमाना| बूंदी-नमाना मार्ग पर शुक्रवार को सिख समाजबंधुओं ने छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। सतवीरसिंह ने बताया कि 5वें गुरु अर्जुनदेवजी महाराज की शहीदी को समर्पित सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, गुरुजी के आशीर्वचनों से लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर मनवीरसिंह, मनजोतसिंह, गुरजिंदरसिंह, मलकीतसिंह ने अपनी सेवाएं दी।