पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिटिया को दुलारें थीम पर 25 नवजातों का किया अभिनंदन

बिटिया को दुलारें थीम पर 25 नवजातों का किया अभिनंदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्कृति संस्था की जूनियर विंग की ओर से वर्ष-2018 का नया आयाम बिटिया को दुलारें की थीम पर मातृ-शिशु अस्पताल में 25 नवजात बालिकाओं का दुलार कर और चंदन का टीका लगाकर

उनका अभिनंदन किया। संगठन की अध्यक्ष शालिनी विजय ने बताया कि हर माह संस्कृति संस्था की जूनियर विंग बिटिया होने पर उनकी मां परिवार की महिलाओं को बधाई देकर बिटिया का चंदन का टीका लगाकर स्वागत करेंगे। संस्था की सदस्याओं ने बेटियों की माताओं को कहा कि बिटिया को दुलारें, अपनापन दें, खूब बढ़ाएं, बिटिया होना अपने आप में गर्व की बात है। संस्था की सदस्याओं ने बेटियों के चंदन का तिलक लगाकर उन्हें कपड़े और बेबी बेडशीट उपहार में दी। इस दौरान स्वाति तोतला, सोनल शर्मा, मंजू जिंदल, मनजीत कौर, शिल्पी अग्रवाल, सुचित्रा गगरानी, पूजा शर्मा, ज्योत्स्ना गौड़, शालिनी अरोड़ा, संगीता अजमानी, माधवी छोड़ा, सीमा भाटिया, अमीषा अरोड़ा, संगीता अजमानी मौजूद रही। जूनियर विंग प्रभारी मंजू जिंदल ने सभी का आभार संबोधन दिया।

संस्कृति संस्था की जूनियर विंग की ओर से अस्पताल में आयोजन, बिटिया होने पर उनकी मां को बधाई दी

बूंदी. संस्कृति संस्था की जूनियर विंग की ओर से मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 25 नवजात बालिकाओं का दुलारकर चंदन का टीका लगाया।

खबरें और भी हैं...