पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नानकपुरिया की बरड़ी में सीसी रोड बनाने की मांग

नानकपुरिया की बरड़ी में सीसी रोड बनाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| नेत्रहीन विकास संगठन की ओर से ग्राम पंचायत रामगंजबालाजी के नानकपुरिया की बरड़ी गांव में सीसी रोड बनाने को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल सैनी ने बताया कि नानकपुरिया की बरड़ी में आने जाने का रास्ता नहीं होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में कीचड़ होने से निकलना मुश्किल हो जाता है। बस्ती में पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। काफी दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने बस्ती में बोरवेल व सीसी रोड बनाने की मांग की।

खबरें और भी हैं...