पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमजान में रोजेदारों के लिए बिजली, पानी व सफाई का बंदोबस्त सुधारने को लेकर युकां का प्रदर्शन

रमजान में रोजेदारों के लिए बिजली, पानी व सफाई का बंदोबस्त सुधारने को लेकर युकां का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पवित्र माह रमजान में रोजेदारों की तकलीफ को देखते हुए बिजली-पानी का पर्याप्त बंदोबस्त करने की मांग को लेकर युवक कांग्रेस ने शुक्रवार को रैली निकालते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

मीरागेट से कलेक्ट्रेट तक युवा कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष हबीब मोहम्मद के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसके बाद कलेक्टर के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि शहर में अघोषित बिजली कटौती चलती रहती है, साथ ही मुस्लिम मोहल्लों में पानी का भारी संकट चल रहा है, पानी सप्लाई भी ना समय पर है और ना जरूरत जितनी दी जा रही है। ऐसे में रोजेदारों को तकलीफ उठानी पड़ेगी। रमजान माह में मुस्लिम दिनभर भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखकर इबादत करते हैं। ऐसे में बिजली-पानी की सप्लाई नियमित की जाए। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव शाेयब मद्रासी ने कहा कि भीषण गर्मी की हालत यह है कि बूंदी देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल है। ऐसी गर्मी में बिजली-पानी पर्याप्त नहीं होने से इबादत में परेशानी होगी। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहसिन बेग ने कहा कि रमजान माह में शरारती तत्वों का खास ध्यान रखा जाए। सफाई पर भी ध्यान दिया जाए, ताकि आमजन व रोजेदारों को असुविधा न हो। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चेतराम मीणा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पंकज जैन युकां शहर सचिव व सोशल मीडिया प्रभारी दिलशाद शेरवानी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला महासचिव आफताब मोहम्मद चिश्ती, सचिव मोहम्मद कैफ, आसिफ पठान, उपाध्यक्ष साबिर खान, एनएसयूआई पूर्व जिला प्रवक्ता हेमन्त वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपकला मीणा, राहुल साहू, शाकिब खान, राजेश कटारिया, आसिफ खान, इमरान खान, नज्जूभाई, शाहिद खरावत, साहिल खरावत, आसिफभाई, सिराजू, मोनू, शोयब, शादाब, रिजवान खान, चन्दू शर्मा, शानू खालवी मौजूद थे।

बूंदी. बंदोबस्त सुधारने की मांग करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।

भास्कर न्यूज | बूंदी

खबरें और भी हैं...