बूंदी| बहुजन समाज पार्टी द्वारा सर्व समाज में भाईचारा बनाओ अभियान डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन एवं सत्ता प्राप्ति संकल्प रथयात्रा का शनिवार को सुबह 9.30 बजे हिंडौली व 10 बजे बूंदी में स्वागत किया जाएगा।
संकल्प यात्रा के आगमन को लेकर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की छत्रपुरा कार्यालय में बैठक हुई। इसमें राजकुमार मीणा व शिवराज मीणा ने बताया कि संकल्प यात्रा विभिन्न मुद्दों का लेकर निकाली जा रही है। जिसमें स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करना, पेट्रोल-डीजल व गैस के दामों की बढ़ने से महंगाई, पदोन्नति में आरक्षण, नौकरियों में खाली पड़े बेकलॉग को भरना, सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करने, संविदाकर्मियों को समान वेतन देने, किसानों का संपूर्ण ऋण माफ करने, अपर कास्ट गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिलाना शामिल है।