रेलवे में बिना डिग्री के अनुुकंपा नियुक्ति
बूंदी| रेलकर्मियों की विधवा प|ी के अनुकंपा नियुक्ति के लिए शिक्षा की बाध्यता को हटा दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने रेलवे में ग्रुप डी भर्ती के लिए न्यूनतम शिक्षा 10वीं पास के साथ आईटीआई निर्धारित की थी।
यूनियन ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर अनुकंपा नियुक्ति एवं अशिक्षित विधवा प|ी के अनुकंपा प्रकरणों में शिक्षा की बाध्यता में छूट प्रदान करने की मांग की थी। यूनियन के मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राकेश मित्तल ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने इसके आदेश जारी किए हैं।