अभिभाषक परिषद का शपथ समारोह आज
बूंदी| अभिभाषक परिषद की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार शाम 5 बजे जैतसागर रोड स्थित हरियाली मैरिज गार्डन में रखा गया है। परिषद अध्यक्ष कैलाशचंद नामधराणी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला होंगे। अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभूलाल आमेटा करेंगे। विशिष्ट अतिथि कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार, एसपी योगेश यादव, विधायक अशोक डोगरा, ऑल इंंडिया कांग्रेस समिति के प्रतिनिधि हरिमोहन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महिपतसिंह हाड़ा और सभापति महावीर मोदी रहेंगे।