बूंदी में नगरपरिषद आज मनाएगा अग्निशमन दिवस
बूंदी| नगर परिषद के अग्निशमन केंद्र की ओर से शनिवार को कार्यालय पर सुबह 9.00 बजे अग्निशमन दिवस मनाया जाएगा। प्रभारी विकास गुर्जर ने बताया कि 14 अप्रैल को बाॅम्बे डॉक यार्ड में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में शहीद हुए फायर कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद फायर रैली निकाली जाएगी। जिसे सभापति महावीर मोदी और कार्यवाहक आयुक्त अरुणेश शर्मा हरी झंडी दिखाएंगे।