सेन महाराज के जयकारों के साथ छोटी काशी में निकाली शोभायात्रा
सकल सेन विकास समिति बूंदी की ओर से संत शिरोमणि सैन जी महाराज की 718वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसके तहत गुरुवार को भगवान जगमोहन मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ।
इसमें तनिष्का ग्रुप जयपुर के कलाकारों द्वारा झांकियों की प्रस्तुति दी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे शोभायात्रा शुरु हुई जो ऊपरला बाजार, नाहर का चोहट्टा, सदर बाजार, कोटारोड, इंद्रा मार्केट होती हुई मोची बाजार होकर मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े पर ध्वजवाहक बग्गी में सैन जी महाराज की तस्वीर लेकर चल रहे थे। श्री नारायणी सेना के 250 कार्यकर्ता एक ड्रेस में शोभायात्रा के साथ डीजे पर थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के बाद भगवान की महाआरती हुई। इसके बाद 17 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें 60 बालक-बालिकाओं का सम्मान किया गया। सांसद ओम बिरला, राष्ट्रीय महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, सैन जयंती संयोजक बद्रीलाल सैन, नारायणी सेना प्रदेशाध्यक्ष गणेश मारू, प्रवक्ता राजेंद्र सैन, राकेश रजलीवाल, पंकज अट्रिस्ट सहित समाजबंधु मौजूद रहे।
बूंदी में 17 जोड़ों की कराई शादी, प्रतिभाओं को नवाजा, मंिदरों में भजन संध्या के दौरान ईश वंदना
बूंदी. सेन जयंती पर शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।