ज्यादती के विरोध में कैंडल मार्च
बूंदी. ज्यादती के विरोध में कैंडल मार्च निकालते शहरवासी।
बूंदी. जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ वर्ष की बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या करने के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कमेटी के सचिव भरत शर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से अहिंसा सर्किल तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके कांग्रेस सेवादल महमूद अली, हरि गुर्जर, केशवपुरी, चंद्रप्रकाश, कैलाश गौड़, लोकेश बैरवा, योगेश आदि मौजूद थे।