पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती महोत्सव: क्रिकेट प्रतियोगिता आज

परशुराम जयंती महोत्सव: क्रिकेट प्रतियोगिता आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. अखिल राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से शनिवार को परशुराम जयंती महोत्सव के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रभारी गुरुदत्त शर्मा ने बताया कि सीनियर सैकंडरी स्कूल मैदान में सुबह 8 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।

यह प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग की होगी। इसमें कुल 12 टीमें भाग लेंगी। इसके लिए पुरुषोत्तम शर्मा, महावीर शर्मा, अजय शर्मा, पंकज शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। निर्णायक की भूमिका संजय पांडे, संजीव भारद्वाज, तुलसीराम शर्मा निभाएंगे। इसी तरह वॉलीबॉल प्रतियोगिता के प्रभारी नरेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि 15 अप्रैल को सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला प्रवक्ता नूतन तिवारी ने दी।

इधर, परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर परशुराम बिग्रेड की ओर से गांवों में आमंत्रण पत्र बांटे गए। जिलाध्यक्ष प्रमोद पंचोली ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में खटकड़, खटियाड़ी, माटूंदा, छत्रपुरा, देवपुरा में संपर्क किया गया। 15 अप्रैल को स्नेह मिलन समारोह व परसा पूजन रखा गया है। इस दाैरान अनिल व्यास, शुभम शर्मा, बंटी पंचोली, आशु गौतम, गौरव गौतम, अमित व्यास, अक्षय पंचोली, लक्की गौतम आदि शामिल थे।

केशवरायपाटन. परशुराम युवा बिग्रेड़ की चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में तहसील अध्यक्ष तुषार शर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, सुनिल शर्मा, अर्पित तिवारी, यश पाराशर, महामंत्री अमित शर्मा, त्रिलोक लाठा, मंत्री विकास शृंगी, दिनेश शर्मा, नागेश शृंगी, कार्यालय मंत्री दीपक शर्मा, संगठन मंत्री पंकज शर्मा व प्रवक्ता राघव गौतम को नियुक्त किया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री अर्पित शृंगी ने 15 अप्रैल को बूंदी में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से पहुंचने के लिए कहा।

खबरें और भी हैं...