मत्स्य आखेट के मामले में कलेक्टर से मांगा दखल
बूंदी| जिला परिषद बूंदी के अधीन ख श्रेणी के जलाशयों में मत्स्य आखेट के लिए 5 अप्रैल को निकाली गई निविदा को निरस्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को तीरथसिंह ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि अन्नपूर्णा बंध जजावर के लिए 1 अप्रैल 2017 को मत्स्य आखेट को लेकर पांच वर्षों के लिए जिला परिषद ने मेरी निविदा स्वीकृत की थी। जिसकी अमानत राशि 2 लाख 5 हजार 325 रुपए भी जमा करा दी गई थी। उसके बावजूद उसे मत्स्य विभाग द्वारा साल भर तक मांग करने के बावजूद अनुज्ञा पत्र जारी नहीं किया। तीरथसिंह ने कलेक्टर से जिला परिषद द्वारा निकाली अन्नपूर्णा बंध की निविदा निरस्त करने की मांग की है।