आज मनाया जाएगा सामाजिक न्याय दिवस, ग्रामसभा भी होगी
बूंदी| जिले में 14 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम स्वराज अभियान की सफलता के लिए शुक्रवार को जिला परिषद कक्ष में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुगल किशोर मीणा ने सरकारी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागों के कार्य व जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
सीईओ ने बताया कि कार्यक्रम के तहत आज 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस मनाएंगे। जिले की सभी पंचायतों में ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा। विभागीय आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों, होम्स जिले के स्कूलों व कॉलेजों में राष्ट्रीय समरसता व सामाजिक न्याय विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया होगा। सभी पंचायतों में राष्ट्रीय पोषण मिशन (एनएनएम) के तहत ग्रामसभाओं का आयोजन होगा।
बिना शौचालय वाले घरों की सूची बनाई जाएगी
उन्होंने बताया कि पीएचईडी विभाग द्वारा पानी की गुणवत्ता देखी जाएगी। बिना शौचालय वाले घरों की सूची तैयार की जाएगी। ग्रामसभा में पंचायती राज के जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आशा सहयोगिनी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, साक्षरता प्रेरक एवं स्वच्छता कार्यकर्ता सहित संबंधित विभागों के कार्मिक उपस्थित रहेगें।