ड्रॉपआउट बच्चों को जोड़ने के लिए विभागीय प्रयास तेज: तेजकंवर
बूंदी. एक दिवसीय कार्मिक क्षमतावर्द्धन प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।
बूंदी| सिलोर रोड़ स्थित जैन दादाबाड़ी में एजुकेटेड गर्ल्स के क्षेत्र समन्वयकों का एक दिवसीय कार्मिक क्षमतावर्धन प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि डीईओ तेजकंवर रही।
डीईओ ने बताया कि सत्र 2018-19 में विद्यालयों में अधिक बालिकाओं का नामांकन व ठहराव होना चाहिए। उन्होंने बालिका शिक्षा बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना एक पुण्य का कार्य है। शिक्षा से वंचित बच्चों को जोड़ने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। ड्रॉपआउट बच्चों का केजीबीवी व शारदे छात्रावास में नामांकन करवाने की जानकारी दी। इस मौके संस्था प्रबंधक दीपकसिंह सहित प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।