एबीवीपी के आओ गांव चले पोस्टर का विमोचन
एबीवीपी की ओर से सामाजिक अनुभूति आओ गांव चले पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसके तहत सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम की छात्र छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई और महाविद्यालय के विद्यार्थियों से सामाजिक अनुभूति के पत्र भरवाए।
एबीवीपी के नगर मंत्री किट्टू सैनी ने बताया कि एबीवीपी द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसके तहत कार्यकर्ता अपने केंद्र से अन्यत्र गांवों में जो हैं और गांव की सामाजिक समस्याओं के बारे में जानते हैं। अनुभूति कार्यक्रम के तहत ग्रामीण परिवेशन में व्याप्त स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा, बाल विवाह, आत्महत्या, परिवहन साधन, नशाखोरी, डिजिटल भारत, स्वच्छता, जाति व्यवस्था, मतांतरण जैसी समस्याओं की जानकारी लेंगे। बाद में एक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी जाएगी। पीजी कॉलेज छात्रसंघ संयुक्त सचिव हरिओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 100 से अधिक शहरी छात्रों को सामाजिक ग्रामीण जीवन दर्शन कराया जाएगा। इस मौके वाइस प्रिंसीपल पंकजसिंह हाड़ा, दीपक गुर्जर, शिल्पा शर्मा, मधुसुदन गौतम, शंकरलाल नागर, योगिता नरूका, निखिल राठौर आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
बूंदी. एबीवीपी के आओ गांव चलंे पोस्टर विमोचन करते हुए संगठन के पदाधिकारी।