पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस जवानों और अफसरों ने किया रक्तदान

पुलिस जवानों और अफसरों ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस दिवस के तहत शुक्रवार को पुलिस लाईन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान कार्यक्रम हुआ। इसमें एसपी योगेश यादव, एडीएम नरेश कुमार मालव, तालेड़ा थानाधिकारी पुरुषोत्तम महरिया, सदर थाना उपनिरीक्षक जितेंद्रसिंह, उपनिरीक्षक लाइन हेमराज सहित कई जवानों ने रक्तदान किया। इस दौरान 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

एएसपी दशरथ सिंह ने बताया कि पुलिस दिवस सप्ताह के तहत 14 व 15 अप्रैल को जिले के सभी थानों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलेगा। 15 अप्रैल काे सायं 5 बजे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें जिला कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार मुख्य अतिथि रहेंगी। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारियों के परिजन, बच्चें प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों, आमजन तथा उनके बच्चों को शिक्षा, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर को सम्मानित किया जाएगा।

बूंदी पुलिस लाइन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजन, 40 यूनिट रक्त एकत्रित, थानों पर चलेगा सफाई अभियान
बूंदी. पुलिस लाइन में रक्तदान करते हुए एसपी एवं उपस्थित अधिकारी।

मुख्य कार्यक्रम में जनरल परेड 16 को
राजस्थान पुलिस दिवस पर 16 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम होगा। सुबह 7 बजे जनरल परेड होगी। जनरल परेड के बाद सराहनीय सेवा करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को उनके परिवारजनों को की उपस्थिति में अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।

भास्कर न्यूज | बूंदी

राजस्थान पुलिस दिवस के तहत शुक्रवार को पुलिस लाईन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान कार्यक्रम हुआ। इसमें एसपी योगेश यादव, एडीएम नरेश कुमार मालव, तालेड़ा थानाधिकारी पुरुषोत्तम महरिया, सदर थाना उपनिरीक्षक जितेंद्रसिंह, उपनिरीक्षक लाइन हेमराज सहित कई जवानों ने रक्तदान किया। इस दौरान 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

एएसपी दशरथ सिंह ने बताया कि पुलिस दिवस सप्ताह के तहत 14 व 15 अप्रैल को जिले के सभी थानों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलेगा। 15 अप्रैल काे सायं 5 बजे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें जिला कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार मुख्य अतिथि रहेंगी। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारियों के परिजन, बच्चें प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों, आमजन तथा उनके बच्चों को शिक्षा, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर को सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...