142 किताबें लिखने वाले नागौरी का सम्मान
बूंदी| इतिहास की सर्वाधिक 142 पुस्तकें लिख कर बूंदी का गौरव बढ़ाने वाले इतिहासविद् डॉ. एसएल नागौरी को इनक्रेडिबल बुक ऑफ रिकॉर्ड सम्मान मिलने पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सम्मान किया गया। नागौरी का ब्रह्माकुमारी कमला दीदी, ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी ने स्मृति चिह्न, शॉल, श्रीफल, माला, तिलक पहनाकर सम्मानित किया।