पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजवेजकर्मी 25 को करेंगे रास्ता जाम

रोजवेजकर्मी 25 को करेंगे रास्ता जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान रोडवेज श्रमिकों के संयुत मोर्चे का लंबित मांगों को लेकर पांचवे दिन भी धरना जारी रहा। शुक्रवार को धरने पर 11 कर्मचारियों को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पारीक ने तिलक लगाकर धरने पर बिठाया।

धरने का नेतृत्व एटक सचिव अशोक सक्सेना ने किया। सीटू सचिव मिर्जा नसीब बेग ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि डीए, बोनस की शीघ्र भुगतान किया जाए। एटक अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों को वर्ष 2014 से किसी प्रकार का भुगतान नहीं करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया । धरने को शिव कुमार शर्मा, ओम प्रकाश गुर्जर, गजानंद राठौड़, रामसिंह, रामप्रसाद, पांचाल, प्रकाश मीणा, लक्ष्मण सिंह, भरत सिंह, दुर्गालाल, दलजीत सरोया मौजूद थे। 25 व 26 जुलाई को जाम लगाएंगे।

बूंदी. रोडवेज कर्मी शुक्रवार को धरनास्थल पर प्रदर्शन करते हुए।

खबरें और भी हैं...