बूंदी|रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में डाबेटा गांव के पास घायल हालत में एक जरख मिला, डॉक्टर मौके पर जाकर इलाज कर पाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया। जरख जख्मी हालत में डाबेटा के पास एक खेत में पड़ा मिला था।
रामगढ़ अभयारण्य के एसीएफ विजयपालसिंह ने बताया कि बूंदी के पशु अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। जरख की हालत देखते हुए यही लग रहा है कि वह दो-तीन रोज पहले संभवत: किसी गाड़ी से टकराया होगा। जख्मी होने की वजह से इन्फेक्शन से उसकी मौत हो सकती है। उसके पैर और कंधे के पास चोट के निशान मिले थे। गांववालों की सूचना पर रेंजर धर्मराज को मौके पर भेजा गया। साथ ही कोटा से डॉक्टर भी बुलवा लिए गए थे, पर वे पहुंचते, उससे पहले जरख ने दम तोड़ दिया।
बूंदी. डाबेटा गांव में पास मृत मिला जरख।