पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रशिक्षण 21 से

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रशिक्षण 21 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को मनाया जाएगा। आयुर्वेद विभाग की ओर से जिलास्तर व ब्लॉक स्तर पर 21 से 26 जून तक योगाभ्यास प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे।

इसमें आयुर्वेद विभाग के प्रशिक्षित कार्मिकों द्वारा जिले के शारीरिक शिक्षकों व आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सुबह 8 बजे से 10 तक चलेगा। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. कृष्णमुरारी रेवाल ने बताया कि इसकी तैयारियों पर कलेक्टर की अध्यक्षता में सभी जिलास्तरीय अधिकारियों बैठक हो चुकी है। नोडल अधिकारी व उपनिदेशक की ओर से ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की बैठक करके आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। एक जून को आम नागरिकों को सामूहिक योगाभ्यास खेल संकुल बूंदी व प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र देवपुरा में सुबह 6 से 8 बजे तक कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...