बूंदी| राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 21 मई से शुरू हो रहे शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण गैरआवासीय करने की मांग की गई है। गर्मी में इनका समय भी सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक करने की मांग की गई है। शहर अध्यक्ष संजीव भारद्वाज का कहना है कि सैकड़ों शिक्षिकाओं को शिविरस्थल पर रात में केवल विश्राम के लिए रोकना उचित नहीं है।