बूंदी| मुख्यमंत्री जलस्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के तहत जिले में कराए जाने वाले कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर महेशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इसमें कलेक्टर ने अभियान से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलस्वावलंबन के सभी कार्य 23 जून तक आवश्यक रूप से पूरे कर लिए जाए। इसके अलावा भूजल विभाग के 7 कार्यों को भी शीघ्र पूरा करवाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यक सूचनाएं यथाशीघ्र ऑनलाइन अपलोड की जाए। द्वितीय चरण में जिस गांव की प्रगति पोर्टल पर ऑनलाइन प्रदर्शित नहीं हो रही है, उस गांव में नए कार्य लिए जाए। कलेक्टर शर्मा ने निर्देश दिए कि अभियान के तृतीय चरण के तहत बिजारी, खटियाड़ी, खटकड़, ददवाड़ा, रैबारपुरा-श्योपुरिया गांवों में कृषि व उद्यानिकी विभाग द्वारा नए कार्य प्रस्तावित किए जाए। उन्होंने ग्रामीण विकास-पंचायतीराज, कृषि, उद्यानिकी-वन विभाग को चतुर्थ चरण के प्री सर्वे कार्य को शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी विभाग इनिशियेटिव कार्यों को 3 दिन में पूरा करें।