कोई राधा तेरी चुनरी पर थिरका तो किसी ने कजरारे-कजरारे पर किया नृत्य
दैनिक भास्कर और देव पब्लिक स्कूल कंसुआ की ओर से डांस पे चांस प्रतियोगिता का ऑडिशन मंगलवार को शहर के कुडोस इंटरनेशनल स्कूल नैनवां रोड में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे उमड़े। सुबह से ही स्कूल परिसर में भीड़ लगने लगी। इसमें विभिन्न गानों पर बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।
प्रतियोगिता में किसी ने चिटिया कलाइयां, राधा तेरी चुनरी, राधा तेरा झुमका गाने पर तो किसी ने सोना-सोना और रिमिक्स गीतों पर बेहतरीन डांस कर अपनी परफार्मेंस दी। कार्यक्रम में बच्चों को उनके डांस की अच्छाई और कमियां बताई गईं ताकि समय रहते उनमें सुधार किया जा सके। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
इस कार्यक्रम में जज की भूमिका कोरियाग्राफर तरुण साहिल ने निभाई। सहयोगी ऋृचा परिहार को बनाया गया था। इस दौरान कुडोस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रसिंदरपाल सिंह ने भी सहयोग किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन दिखाने के साथ ही डांस की बारीकियां भी सीखीं। बच्चों ने फिल्मी गीतों पर अपनी प्रतिभा को निखारा।
मुजफ्फर खान ने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद भी यही है कि प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन एक बेहतरीन मंच पर कर सकें और उसमें कुछ कमी है तो यहीं से सीखकर जाएं। प्रतियोगिता में 90 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए। परिणाम को लेकर दैनिक भास्कर इवेंट कोटा के फेसबुक पेज पर लाइक कर 3-4 दिन में परिणाम देखा जा सकता है।
बूंदी. ऑडिशन के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक मोहक प्रस्तुतियां दीं।
प्राइज स्पॉन्सर
सेंट जोसेफ, स्कूल बैराज, सह प्रायोजक के बीएस गुरुकुल एकेडमी स्टेशन व सोगरिया, सहयोगी संस्थाएं: मैगपाई लिटिल स्कूल दादाबाड़ी, भारत विद्यापीठ स्कूल प्रताप नगर,, नेशनल टेलर्स एंड रेडीमेड छावनी-गुमानपुरा, साहिल स्टेप गुमानपुरा, कोक, फोटो स्टूडियो, बजरंग नगर, बरखा जोशी बल्ल्भम डांस एकेडमी, अहलुवालिया द ग्रेट मॉल आॅफ कोटा।